OnePlus Upcoming Phone वनप्लस भारत में OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 नाम से दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। वनप्लस के ये दोनों स्मार्टफोन भारतीय बाजार में मिड रेंज सेगमेंट में पेश किए जा सकते हैं जिन्हें जून महीने के अंत या फिर जुलाई महीने की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
वनप्लस जल्द ही भारत में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। कंपनी के अपमिंग फोन मिड रेंज में लॉन्च होंगे। ये दोनों स्मार्टफोन OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 नाम से भारतीय बाजार में लाए जा सकते हैं। रिपोर्ट्स की माने तो वनप्लस इन स्मार्टफोन को भारत में जून महीने के अंत या फिर जुलाई महीने की शुरुआत में लॉन्च कर सकता है। यहां हम आपको इन दोनों फोन के संभावित स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
OnePlus Nord 5 के संभावित स्पेसिफिकेशन
OnePlus Nord 5 स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला OLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K होगा। यह फ्लैट डिस्प्ले पैनल यूजर्स को शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस ऑफर करेगा। वनप्लस के अपकमिंग फोन के प्रोसेसर के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें मीडियाटेक का Dimensity 9400e प्रोसेसर दिए जाने की संभावना है।
