आजकल लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होकर ग्रीन टी का सेवन करते हैं। । इसे वजन कम करने मे मदद तो मिलती ही है, साथ ही शरीर भी तंदुरुस्त रहता है। ये एक तरह से हेल्दी ड्रिंक माना जाता है। यही वजह है कि बहुत से लोग दिन की शुरुआत ग्रीन टी से करना पसंद करते हैं। हालांकि, ये सच है कि ग्रीन टी में कई गुण मौजूद होते हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि यह हर किसी के लिए फायदेमंद ही हो। हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि ग्रीन टी किसके लिए फायदेमंद नहीं होती है। आइए जानते हैं-
अगर आप प्रेग्नेंट हैं या फिर ब्रेस्ट फीडिंग कराती हैं तो ग्रीन टी आपको नुकसान पहुंचा सकता है। दरअसल, इसमें कैफीन की मात्रा ज्यादा होती है, जो खतरा पैदा कर सकती है।
जिन्हें एंग्जाइटी की समस्या है, उन्हें ग्रीन टी नहीं पीना चाहिए। ग्रीन टी में मौजूद कैफीन एंग्जाइटी को और भी बढ़ाने का काम करता है। इससे दिल की धड़कनें तेज हो सकती हैं। साथ ही नींद में भी खलल पड़ सकता है।
एनीमिया से जूझ रहे लोगों को ग्रीन टी नहीं पीना चाहिए। ये शरीर में आयरन के अवशोषण को कम कर देती है। दिन में दो कप से ज्यादा ग्रीन टी पिएंगे तो आपकी समस्या बढ़ सकती है।
अगर आपको कब्ज, एसिडिटी या गैस की दिक्कत हाेती है तो ग्रीन टी आपके लिए सही नहीं है। इसमें टैनिन नाम का तत्व पाया जाता है, जो पेट में एसिड बढ़ा देता है। इस कारण पेट दर्द की समस्या हाे सकती है।
सिर दर्द या माइग्रेन की दिक्कत होने पर आपको ग्रीन टी पीने से बचना चाहिए। इसमें मौजूद कैफीन माइग्रेन को ट्रिगर कर सकता है। इसके अलावा थायराइड की समस्या से जूझ रहे लोगों को भी ग्रीन टी कम से कम पीना चाहिए।
कोशिश करें कि दिन में एक से दो कप ही ग्रीन टी पिएं। ग्रीन टी को हमेशा खाना खाने के एक घंटे पहले या बाद में ही पीना चाहिए।
