नई दिल्ली। दिल्ली में महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा के लिए अब पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए राजधानी में 50 अधिकृत सेंटर बनाए गए हैं, जहां जाकर महिलाएं अपना कार्ड बनवा सकती हैं और योजना का लाभ उठा सकती हैं।
गौरतलब है कि Arvind Kejriwal सरकार के समय लागू पिंक टिकट योजना को नई सरकार ने बंद कर दिया है। अब Delhi में पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के माध्यम से ही महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा मिलेगी।
यह कार्ड Delhi Transport Corporation (DTC) की बसों में मान्य होगा और इसी के जरिए महिलाएं फ्री यात्रा कर सकेंगी।
📍 पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाने के 50 अधिकृत सेंटर
🔹 उपायुक्त (DC) कार्यालय
- उपायुक्त कार्यालय, मध्य जिला
- उपायुक्त कार्यालय, पूर्वी जिला
- उपायुक्त कार्यालय, नई दिल्ली जिला
- उपायुक्त कार्यालय, उत्तर पूर्वी जिला
- उपायुक्त कार्यालय, उत्तर पश्चिमी जिला
- उपायुक्त कार्यालय, दक्षिण जिला
- उपायुक्त कार्यालय, दक्षिण पश्चिमी जिला
- उपायुक्त कार्यालय, पश्चिमी जिला
- उपायुक्त कार्यालय, दक्षिण पूर्वी जिला
- उपायुक्त कार्यालय, पुरानी दिल्ली जिला
- उपायुक्त कार्यालय, मध्य उत्तर जिला
- उपायुक्त कार्यालय, बाहरी उत्तर जिला
- एसडीएम कार्यालय, दिल्ली कैंट
- एसडीएम कार्यालय, आदर्श नगर
- एसडीएम कार्यालय, यमुना विहार
- एसडीएम कार्यालय, किराड़ी एवं नांगलोई जाट
- एसडीएम कार्यालय, महरौली
- एसडीएम कार्यालय, द्वारका
- एसडीएम कार्यालय, बदरपुर
- एसडीएम कार्यालय, बवाना
- DTC बंदा बहादुर मार्ग (BBM) डिपो
- DTC बुराड़ी डिपो (परिवहन प्राधिकरण के पास)
- DTC उत्तम नगर पास सेक्शन
- DTC नेहरू प्लेस पास सेक्शन
- DTC शादीपुर पास सेक्शन
- DTC सिंधिया हाउस पास सेक्शन
- DTC कश्मीरी गेट पास सेक्शन
- DTC डिचोनकलां पास सेक्शन
- DTC नंद नगरी पास सेक्शन
- DTC वज़ीरपुर पास सेक्शन
- DTC पीरागढ़ी पास सेक्शन
- DTC द्वारका सेक्टर-2 पास सेक्शन
- DTC सरोजिनी नगर पास सेक्शन
- DTC हरि नगर-1 पास सेक्शन
- DTC मंगोल पुरी पास सेक्शन
- DTC पंजाबी बाग पास सेक्शन
- DTC लाजपत नगर पास सेक्शन
- DTC आज़ादपुर पास सेक्शन
- DTC सुल्तानपुरी पास सेक्शन
- DTC दिल्ली गेट पास सेक्शन
- DTC रोहिणी सेक्टर-22 पास सेक्शन
- DTC करावल नगर टर्मिनल
- DTC हौज खास पास सेक्शन
- DTC शाहदरा पास सेक्शन
- DTC कंझावला पास सेक्शन
- DTC साउथ कैंपस पास सेक्शन
- DTC जामिया पास सेक्शन
- DTC सीमापुरी पास सेक्शन
- DTC नॉर्थ कैंपस (DU) पास सेक्शन
- DTC जेएनयू (JNU) पास सेक्शन
📌 कैसे मिलेगा लाभ?
- महिलाओं को अपने नजदीकी सेंटर पर जाकर आवेदन करना होगा।
- आवश्यक दस्तावेज (आधार कार्ड/पहचान पत्र/पता प्रमाण) साथ ले जाएं।
- कार्ड जारी होने के बाद ही मुफ्त बस यात्रा की सुविधा मिलेगी।
दिल्ली सरकार की इस नई योजना के तहत अब पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड ही महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा का एकमात्र माध्यम होगा।
