गुवाहाटी। भारतीय जनता पार्टी ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपने 88 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों को मंजूरी दी गई, जिसमें नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह और अमित शाह समेत शीर्ष नेतृत्व शामिल रहा।
पार्टी ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को एक बार फिर जालुकबारी सीट से उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा गुवाहाटी क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण सीटों पर भी BJP ने अपने मजबूत चेहरों को उतारा है।
घोषित सूची में कई अहम नाम शामिल हैं:
- गोलकगंज – अश्विनी राय सरकार
- धुबरी – उत्तम प्रसाद
- अभयपुरी – भूपेन रॉय
- बिजनी – अरूप कुमार डे
- चमरिया – ज्योत्स्ना कलिता
- बोको-चायगांव – राजू मेच
- गुवाहाटी और आसपास:
- पलासबारी – हिमांशु शेखर बैश्य
- रंगिया – भबेश कलिता
- कमलपुर – दिगंत कलिता
- दिसपुर – प्रद्युत बोरदोलोई
- गुवाहाटी सेंट्रल – विजय कुमार गुप्ता
- ऊपरी असम और अन्य क्षेत्रों में भी नाम तय
- BJP ने ऊपरी असम की सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं:
- लखीमपुर – मानब डेका
- धेमाजी – डॉ. रनोज पेगु
- तिनसुकिया – पुलक गोहाई
- डिब्रूगढ़ – प्रशांत फुकन
- मार्घेरिटा – भास्कर शर्मा
- जोरहाट और आसपास:
- जोरहाट – हितेंद्र नाथ गोस्वामी
- गोलाघाट – अजंता नेओग
- खुमताई – मृणाल सैकिया
- बराक वैली में भी मजबूत दावेदारी
- बराक वैली क्षेत्र में भी पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं:
- सिलचर – डॉ. राजदीप रॉय
- काटिगोरा – कमलाख्य डे पुरकायस्थ
- करीमगंज उत्तर – सुब्रत भट्टाचार्य
- पाथरकांडी – कृष्णेंदु पॉल
असम में इस बार मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी के बीच माना जा रहा है। BJP की यह पहली सूची चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा मानी जा रही है।
88 उम्मीदवारों की इस सूची से BJP ने साफ संकेत दे दिया है कि वह राज्य में सत्ता बरकरार रखने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। आने वाले दिनों में अन्य दलों की सूची और चुनावी प्रचार से मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है।
