
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने साल 2032 से 2035 तक के नए क्रिकेट साइकल का शेड्यूल लगभग तैयार कर लिया है। इस दौरान कुल छह बड़े ग्लोबल टूर्नामेंट आयोजित किए जाने की योजना है। खास बात यह है कि इस चार साल के साइकल में दो बार टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। इसके अलावा चैंपियंस ट्रॉफी, वनडे वर्ल्ड कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल जैसे बड़े मुकाबले भी देखने को मिलेंगे।
दरअसल, ICC के सदस्यों की बैठक इन दिनों बाली में चल रही है। इस बैठक में साल 2031 में समाप्त होने वाले मौजूदा साइकल के बाद के शेड्यूल को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। मौजूदा साइकल का समापन भारत और बांग्लादेश की संयुक्त मेजबानी में होने वाले 2031 वनडे वर्ल्ड कप के साथ होगा।
2032 से हर साल होगा बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, ICC अगले साइकल में भी हर साल कम से कम एक ग्लोबल इवेंट आयोजित करने की योजना बना रहा है। प्रस्तावित कार्यक्रम की शुरुआत साल 2032 में टी20 वर्ल्ड कप से होगी। इसका आयोजन अक्टूबर-नवंबर में किया जाएगा। हालांकि, इसकी मेजबानी किस देश को मिलेगी, इस पर अभी फैसला सामने नहीं आया है।
इसके बाद साल 2033 में जून में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और अक्टूबर में चैंपियंस ट्रॉफी आयोजित करने की योजना है। वहीं, 2034 में एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा।
2035 वनडे वर्ल्ड कप की तारीख पर फैसला नहीं
वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन 2027 और 2031 के बाद अगली बार 2035 में होना है। हालांकि, ICC ने फिलहाल 2035 वनडे वर्ल्ड कप के आयोजन की समय-सीमा तय नहीं की है। इसी साल होने वाले WTC फाइनल की तारीख और विंडो को लेकर भी अभी जानकारी सामने नहीं आई है।
ICC पहले ही इंग्लैंड को 2027, 2029 और 2031 में होने वाले WTC फाइनल की मेजबानी सौंप चुका है। वहीं, 2033 की चैंपियंस ट्रॉफी किस फॉर्मेट में खेली जाएगी, इस पर भी अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
टी20 लीगों पर ICC की बढ़ सकती है निगरानी
बाली में चल रही बैठक में फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीगों को लेकर भी अहम चर्चा होने की संभावना है। ICC बोर्ड फ्रेंचाइजी लीग रिव्यू ग्रुप की सिफारिशों पर विचार करेगा। माना जा रहा है कि ICC टी20 लीगों को मंजूरी देने और उनकी निगरानी करने में अपनी भूमिका को और मजबूत कर सकता है।
इसका उद्देश्य दुनियाभर में तेजी से बढ़ रही टी20 लीगों से जुड़ी चुनौतियों का समाधान करना और क्रिकेट के पूरे ढांचे को सुरक्षित व मजबूत बनाना है।
650 मिलियन डॉलर के रेवेन्यू बंटवारे पर भी नजर
ICC की इस बैठक में मौजूदा साइकल के लिए रेवेन्यू शेयरिंग को भी मंजूरी मिलने की उम्मीद है। सदस्यों के बीच बांटने के लिए करीब 650 मिलियन अमेरिकी डॉलर उपलब्ध हैं। संभावना है कि इस रकम का बंटवारा मौजूदा रेवेन्यू शेयरिंग फॉर्मूले के आधार पर ही किया जाएगा।
अगर प्रस्तावित शेड्यूल को मंजूरी मिल जाती है तो 2032 से 2035 के बीच क्रिकेट प्रेमियों को लगातार चार साल बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट देखने को मिलेंगे।ICC का बड़ा प्लान! 2032 से 2035 के बीच होंगे 6 बड़े ग्लोबल टूर्नामेंट, दो बार खेला जाएगा T20 वर्ल्ड कप
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने साल 2032 से 2035 तक के नए क्रिकेट साइकल का शेड्यूल लगभग तैयार कर लिया है। इस दौरान कुल छह बड़े ग्लोबल टूर्नामेंट आयोजित किए जाने की योजना है। खास बात यह है कि इस चार साल के साइकल में दो बार टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। इसके अलावा चैंपियंस ट्रॉफी, वनडे वर्ल्ड कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल जैसे बड़े मुकाबले भी देखने को मिलेंगे।
दरअसल, ICC के सदस्यों की बैठक इन दिनों बाली में चल रही है। इस बैठक में साल 2031 में समाप्त होने वाले मौजूदा साइकल के बाद के शेड्यूल को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। मौजूदा साइकल का समापन भारत और बांग्लादेश की संयुक्त मेजबानी में होने वाले 2031 वनडे वर्ल्ड कप के साथ होगा।
2032 से हर साल होगा बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, ICC अगले साइकल में भी हर साल कम से कम एक ग्लोबल इवेंट आयोजित करने की योजना बना रहा है। प्रस्तावित कार्यक्रम की शुरुआत साल 2032 में टी20 वर्ल्ड कप से होगी। इसका आयोजन अक्टूबर-नवंबर में किया जाएगा। हालांकि, इसकी मेजबानी किस देश को मिलेगी, इस पर अभी फैसला सामने नहीं आया है।
इसके बाद साल 2033 में जून में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और अक्टूबर में चैंपियंस ट्रॉफी आयोजित करने की योजना है। वहीं, 2034 में एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा।
2035 वनडे वर्ल्ड कप की तारीख पर फैसला नहीं
वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन 2027 और 2031 के बाद अगली बार 2035 में होना है। हालांकि, ICC ने फिलहाल 2035 वनडे वर्ल्ड कप के आयोजन की समय-सीमा तय नहीं की है। इसी साल होने वाले WTC फाइनल की तारीख और विंडो को लेकर भी अभी जानकारी सामने नहीं आई है।
ICC पहले ही इंग्लैंड को 2027, 2029 और 2031 में होने वाले WTC फाइनल की मेजबानी सौंप चुका है। वहीं, 2033 की चैंपियंस ट्रॉफी किस फॉर्मेट में खेली जाएगी, इस पर भी अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
टी20 लीगों पर ICC की बढ़ सकती है निगरानी
बाली में चल रही बैठक में फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीगों को लेकर भी अहम चर्चा होने की संभावना है। ICC बोर्ड फ्रेंचाइजी लीग रिव्यू ग्रुप की सिफारिशों पर विचार करेगा। माना जा रहा है कि ICC टी20 लीगों को मंजूरी देने और उनकी निगरानी करने में अपनी भूमिका को और मजबूत कर सकता है।
इसका उद्देश्य दुनियाभर में तेजी से बढ़ रही टी20 लीगों से जुड़ी चुनौतियों का समाधान करना और क्रिकेट के पूरे ढांचे को सुरक्षित व मजबूत बनाना है।
650 मिलियन डॉलर के रेवेन्यू बंटवारे पर भी नजर
ICC की इस बैठक में मौजूदा साइकल के लिए रेवेन्यू शेयरिंग को भी मंजूरी मिलने की उम्मीद है। सदस्यों के बीच बांटने के लिए करीब 650 मिलियन अमेरिकी डॉलर उपलब्ध हैं। संभावना है कि इस रकम का बंटवारा मौजूदा रेवेन्यू शेयरिंग फॉर्मूले के आधार पर ही किया जाएगा।
अगर प्रस्तावित शेड्यूल को मंजूरी मिल जाती है तो 2032 से 2035 के बीच क्रिकेट प्रेमियों को लगातार चार साल बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट देखने को मिलेंगे।

