उत्तराखंड में मौसम विभाग ने मंगलवार से मौसम बदलने की संभावना जताई है। गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहे और तापमान सामान्य से कम रहा। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा व वर्षा की संभावना
सोमवर को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 34.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 20.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
- पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
- मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
- टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि एक बार फिर प्रदेशभर में मंगलवार को कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने, बिजली चमकने के साथ-साथ तीव्र वर्षा भी हो सकती है। इसे देखते हुए गढ़वाल और कुमाऊं में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
