गाजियाबाद के लोनी में तेज आंधी और बारिश के चलते एक मकान की छत गिरने से एक युवक की मौत हो गई। घटना में युवक की पत्नी और दो बच्चे भी घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक के परिजनों ने हादसे के कारण पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया है।
गाजियाबाद के लोनी में ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र की खुशहाल पार्क कालोनी में आंधी और वर्षा में एक मकान की छत गिर गई। मलबे में दंपती और उनके दो बच्चे दब गए। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के स्वजन ने हादसा मानते हुए पुलिस कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
मूल निवासी मंसूर मुजफ्फरनगर के 30 वर्षीय शौकीन पत्नी शबनम, दो बच्चों असद व सोफिया के साथ खुशहाल पार्क कालोनी में वकीलू के मकान में किराये पर रहते हैं। रोज की तरह सभी सदस्य घर में थे। सुबह करीब चार बजे तेज आंधी और वर्षा में अचानक मकान की छत भरभराकर गिर गई। वह सभी मलबे के नीचे दब गए।
पत्नी शबनम के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़ कर आए और मलबे से बाहर निकाला सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने शौकीन को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद मामूली चोटिल पत्नी व बच्चों की छुट्टी दे दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। कालोनी में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
