हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष 2025 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 16 अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा। इस वर्ष भगवान श्रीकृष्ण का 5252वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा। यह पावन अवसर भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में पूरे देश में बड़े हर्ष और उल्लास से मनाया जाता है। जन्माष्टमी के दिन एक विशेष परंपरा निभाई जाती है, जिसमें लड्डू गोपाल की छोटी मूर्ति को इस तरह रखा जाता है जैसे वे माँ के गर्भ में हों। इस परंपरा में खीरे को गर्भ का प्रतीक माना जाता है, और उसी में भगवान श्रीकृष्ण को स्थापित किया जाता है। इस आयोजन का उद्देश्य भगवान के अवतार की पावन स्मृति को संजोना है। यह परंपरा न केवल भक्तों की गहरी आस्था को दर्शाती है, बल्कि भगवान और भक्त के बीच एक आत्मिक संबंध को भी प्रकट करती है।
इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होंगे, शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा दौरे पर रहेंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने शुक्रवार को दिनभर तैयारियों में जुटकर व्यवस्थाएं मजबूत कीं। हालांकि, जन्मोत्सव कार्यक्रम शुक्रवार सुबह से ही प्रारंभ हो चुके थे। वे सुबह 11:30 बजे मथुरा पहुंचेंगे और दोपहर 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में भाग लेंगे। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री पांचजन्य प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में साधु-संतों का सम्मान करेंगे और कई विकास योजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। मथुरा में लाखों श्रद्धालु जन्मोत्सव में भाग लेने पहुंचे हैं, और पूरे शहर में श्रीकृष्ण जन्म
