पौड़ी गढ़वाल। Satpuli क्षेत्र के मल्ली सतपुली में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। होटल हिमालय के पास गुमखाल की ओर से आ रहा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार 9 मार्च 2026 को घटना की सूचना Satpuli Police Station को मिली कि मल्ली सतपुली क्षेत्र में होटल हिमालय के पास एक पिकअप वाहन सड़क से नीचे खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और State Disaster Response Force (एसडीआरएफ) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
रेस्क्यू के दौरान टीम ने खाई में गिरे वाहन से एक व्यक्ति का शव बरामद किया। मृतक की पहचान हरि ओम (42 वर्ष) पुत्र जगदीश सिंह, निवासी Pilkhuwa, जिला Hapur के रूप में हुई है।
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन (UP 13 CT 9549) पिलखुवा से Pauri की ओर जा रहा था। वाहन में आयुर्वेदिक दवाइयां लदी हुई थीं और वाहन में केवल चालक ही सवार था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरना बताई जा रही है।
