देहरादून। कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर सचिवालय में उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता आनंद बर्द्धन ने की। बैठक में कुंभ से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए तैयारियों को तेज करने के निर्देश दिए गए।
जीओ तुरंत जारी करने के निर्देश
- मुख्य सचिव ने कहा कि जिन कार्यों के लिए अभी तक शासनादेश (GO) जारी नहीं हुए हैं, उन्हें तत्काल जारी किया जाए।
- एक करोड़ रुपये से कम के अस्थायी कार्यों की संस्तुति अब आयुक्त गढ़वाल की अध्यक्षता वाली समिति करेगी
- छोटे कार्यों के लिए पावर डेलीगेशन की व्यवस्था लागू की जाएगी
चंडी देवी मंदिर और मनसा देवी मंदिर से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए।
कुंभ के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं को देखते हुए:
- टेंट, बैरिकेडिंग और अन्य व्यवस्थाओं के लिए एजेंसियों का चयन
- बिडिंग प्रक्रिया तत्काल शुरू करने के निर्देश
- ऑडिट टीम और विभागीय तैयारी
मुख्य सचिव ने:
कुंभ कार्यों के लिए ऑडिट टीम तैनात करने, सूचना, पर्यटन और संस्कृति विभाग को अगली बैठक में कार्ययोजना प्रस्तुत करने, मेलाधिकारी को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की योजना तैयार करने के निर्देश दिए
कनखल क्षेत्र में यातायात जाम की समस्या को देखते हुए नई योजना जल्द तैयार करने को कहा गया।
मुख्य सचिव ने सभी निर्माण कार्यों को अक्टूबर 2026 तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए।
मेलाधिकारी सोनिका ने बताया:
- कुल ₹191.30 करोड़ के 33 कार्य स्वीकृत
- 31 कार्यों पर काम शुरू
- 2 कार्य निविदा प्रक्रिया में
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर सरकार पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। समयबद्ध तरीके से कार्य पूरे करने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
