देहरादून। Pahalgam में पर्यटकों पर हुए बर्बर हमले की पहली बरसी के अवसर पर बुधवार को “पहलगाम… जब समय थम गया” पुस्तक का विमोचन किया गया। इस पुस्तक के लेखक सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में संयुक्त निदेशक K S Chauhan हैं, जो घटना के दिन अपने परिवार के साथ पहलगाम में मौजूद थे।
लेखक के.एस. चौहान ने अपने प्रत्यक्ष अनुभवों और उस दिन के भयावह माहौल को पुस्तक के माध्यम से प्रस्तुत किया है। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल 2025 को हुई घटना के हर पहलू को पुस्तक में समाहित किया गया है। साथ ही इसके अंत में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का भी उल्लेख किया गया है।
इस अवसर पर लेखक ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami से भेंट कर उन्हें पुस्तक की प्रति भेंट की।
मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान पहलगाम हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह घटना पूरे देश को झकझोर देने वाली थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से जिस तरह अपनी क्षमता का परिचय दिया, वह ऐतिहासिक है।
यह पुस्तक न केवल उस दर्दनाक घटना की याद दिलाती है, बल्कि उस समय के हालात और लोगों के अनुभवों को भी सामने लाकर एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में सामने आती है।
