अंडरवर्ल्ड डॉन Dawood Ibrahim के करीबी माने जाने वाले सलीम डोला को भारत डिपोर्ट कर लिया गया है। अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों और भारतीय खुफिया तंत्र के संयुक्त ऑपरेशन के बाद उसे Istanbul से गिरफ्तार किया गया और अब सीधे भारत लाया गया है।
विशेष विमान से दिल्ली लाया गया
सूत्रों के मुताबिक, सलीम डोला को एक विशेष विमान के जरिए Delhi लाया गया, जहां उसे औपचारिक रूप से डिपोर्ट किया गया। फिलहाल वह खुफिया एजेंसियों की हिरासत में है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, सलीम डोला इस्तांबुल के एक होटल में ठहरा हुआ था, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे भारत भेज दिया गया।
प्रारंभिक पूछताछ के बाद सलीम डोला को Mumbai Police को सौंपा जा सकता है। इसके बाद उसे मुंबई ले जाकर आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई की जाएगी
एजेंसियों को उम्मीद है कि सलीम डोला से पूछताछ के दौरान अंडरवर्ल्ड नेटवर्क, फंडिंग और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शनों को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं।
यह कार्रवाई भारत की सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है और इससे अंडरवर्ल्ड के खिलाफ चल रही मुहिम को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
