9 फरवरी से बदलेगा मौसम
नैनीताल में चला धूप-छांव का खेल
राज्य मौसम विभाग के डॉ. रोहित थपलियाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते नैनीताल में बादलों की आवाजाही बनी रही। शनिवार से एक ओर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। जिसका असर उच्च हिमालयी क्षेत्रों में देखने को मिलेगा।
छाए रहेंगे बादल
नैनीताल में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना रहेगी। इधर जीआइसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार को नगर अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता अधिकतम 90 प्रतिशत व न्यूनतम 50 प्रतिशत रही।
चंपावत और पिथौरागढ़ में ऐसा रहेगा माैसम
अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ में आज आसमान साफ रहने की संभावना है। मैदानी क्षेत्र हल्द्वानी में धूप खिली रहेगी। पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
सुबह छाया रहेगा कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार, बागेश्वर के घाटी वाले क्षेत्रों में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। दिन भर आंशिक बादलों के बीच धूप खिली रहेगी। अल्मोड़ा व बागेश्वर के घाटी वाले क्षेत्रों में सुबह कोहरा छाया रहेगा।
पंत नगर की बात करें तो आज शाम को ठंड बढ़ेगी। मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि गुरुवार को तराई में मौसम साफ रहेगा। शाम और सुबह हल्की धुंध होगी। बुधवार को आर्द्रता सुबह के समय 95 और दोपहर बाद 55 प्रतिशत आंकी गई।
