राज्य सरकार ने सोमवार देर रात भारतीय वन सेवा (IFS) के 29 अधिकारियों के तबादले और दायित्वों में फेरबदल किया है। प्रमुख फेरबदल में नीना ग्रेवाल को उत्तराखंड वन विकास निगम का प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया गया है। वह पूर्व में जलागम प्रबंधन परियोजना में लगभग एक दशक तक प्रतिनियुक्ति पर रही थीं, जो एक असामान्य अवधि मानी जा रही है।
प्रमुख बदलाव:
नीना ग्रेवाल, IFS – वन विकास निगम की एमडी नियुक्त। पूर्व में जलागम परियोजना में लंबी प्रतिनियुक्ति।
एसपी सुबुद्धि – जैव विविधता बोर्ड अध्यक्ष को प्रमुख वन संरक्षक (नोडल अधिकारी – वन भूमि हस्तांतरण) का अतिरिक्त प्रभार।
तेजिस्विनी पाटिल – मुख्य वन संरक्षक (CCF) कार्ययोजना के साथ CCF कुमाऊं का अतिरिक्त प्रभार।
धीरज पांडे – CCF कुमाऊं से स्थानांतरित होकर CCF गढ़वाल बने।
संजीव चतुर्वेदी – कार्ययोजना और अनुसंधान से मुक्त, अब फॉरेस्ट ट्रेनिंग अकादमी, हल्द्वानी के निदेशक।
प्रसन्न पात्रो – CEO, JICA पद से हटाए गए।
नरेश कुमार – नए CEO, JICA।
कल्याणी – अपर सचिव, वन विभाग नियुक्त।
सुशांत पटनायक – CCF वनाग्नि नियंत्रण व प्रबंधन का अतिरिक्त प्रभार।
वन संरक्षकों की नई तैनाती:
पंकज कुमार – CF अनुसंधान, हल्द्वानी
चंद्रशेखर जोशी – वन संरक्षक, उत्तरी कुमाऊं
नीतिश मणि त्रिपाठी – CF, दक्षिण वृत्त
टीआर बीजूलाल – सदस्य सचिव, जैव विविधता बोर्ड
डीएफओ स्तर पर बदलाव:
ध्रुव सिंह मार्तोलिया – डीएफओ, रामनगर
दिगांध नायक – डीएफओ, नरेंद्र नगर
महातिम यादव – उप वन संरक्षक, नंदा देवी बायो रिजर्व
जीवन मोहन दगाड़े – डीएफओ, लैंसडौन
वायल स्वपनिल अनिरुद्ध – डीएफओ, हरिद्वार
वैभव सिंह – डीएफओ, चकराता
आकाश गंगवार – डीएफओ, नैनीताल
तरुण एस – डीएफओ, कालागढ़
अन्य तैनातियाँ:
सर्वेश कुमार – उप वन संरक्षक, केदारनाथ
प्रणाली रमेश उमरे – उप वन संरक्षक, वन भूमि हस्तांतरण कार्यालय
रजत सुमन – उप वन संरक्षक, रुद्रप्रयाग वन प्रभाग
आदित्य रत्न – उप वन संरक्षक, बागेश्वर वन प्रभाग
