अल्मोड़ा:
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पौराणिक और सिद्ध धाम जागेश्वर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान जागनाथ से राज्य की निरंतर प्रगति, आपसी सद्भाव और जनता के कल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम उत्तराखंड की आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है और यहां आने से अद्भुत शांति और ऊर्जा का अनुभव होता है।
मुख्यमंत्री ने मंदिर के पुजारियों, स्थानीय श्रद्धालुओं और प्रशासनिक अधिकारियों से भेंट की और कहा कि धार्मिक पर्यटन को और सशक्त बनाने के लिए बुनियादी सुविधाओं और संरक्षण कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखंड के देवस्थलों को न केवल श्रद्धा और आस्था के केंद्र के रूप में, बल्कि पर्यटन, रोजगार और सामाजिक विकास के केंद्र के रूप में भी विकसित किया जाए।
