देहरादून: उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की 25 वर्षों की विकास यात्रा और आगामी योजनाओं पर विस्तृत संबोधन दिया।
धामी ने कहा कि राज्य निर्माण वर्षों के संघर्ष और आंदोलनकारियों के बलिदान का परिणाम है। उन्होंने आर्थिक वृद्धि, सतत विकास लक्ष्य में प्रथम स्थान, किसानों की आय वृद्धि और उद्योग, पर्यटन, स्वास्थ्य व महिला सशक्तिकरण में मिली प्रगति का उल्लेख किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में समान नागरिक संहिता, भू-कानून, धर्मांतरण विरोधी और दंगारोधी कानून जैसी पहलें की गई हैं। 26 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियों में अवसर मिले और 1.65 लाख महिलाएं “लखपति दीदी” बन चुकी हैं।
धामी ने संकल्प व्यक्त किया कि उत्तराखंड प्रधानमंत्री मोदी के “2047 तक विकसित राष्ट्र” के लक्ष्य के अनुरूप तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले वर्षों में देश का श्रेष्ठ राज्य बनेगा।
