मुकेश धीरूभाई अंबानी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार, मुकेश अंबानी ने अपने पिता का नाम आगे बढ़ाने के साथ-साथ कड़ी मेहनत और धैर्य से यह मुकाम हासिल किया है।
उनके विचार और कोट्स करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। मुकेश अंबानी अपने अनुभवों के जरिए बताते हैं कि सफलता के लिए धैर्य, आत्मविश्वास और सकारात्मक मानसिकता बेहद जरूरी है।
कुछ प्रमुख कोट्स और सीखें:
- कठिन समय में धैर्य रखें। मुश्किल समय में हिम्मत और मेहनत जारी रखें।
- भरोसा जीवन की नींव है। विश्वास के बिना कोई भी सफलता संभव नहीं।
- मानसिकता सबसे बड़ी चुनौती है। सकारात्मक सोच, आशावाद और खुद पर विश्वास जरूरी है।
- असफलता स्वीकार्य है। पहली कोशिश में सफलता मिलना जरूरी नहीं। अंबानी के अनुसार, “मैंने जो दस काम किए, उनमें से छह या सात बार मैं असफल रहा, लेकिन तीन बार मुझे बड़ी सफलता मिली।”
- आत्मविश्वास और उसे वास्तविकता में बदलने की क्षमता एक उद्यमी की सबसे बड़ी ताकत है।
- रातोंरात सफलता नहीं मिलती। मेहनत, धैर्य और निरंतर प्रयास से ही सफलता हासिल होती है।
- जोखिम लेना जरूरी है। अक्सर वही इतिहास बदलते हैं जो साहसिक कदम उठाते हैं।
- सिखते रहें और आगे बढ़ते रहें। सीखना और लगातार आगे बढ़ना सफलता की कुंजी है।
- मुकेश अंबानी के ये विचार युवाओं को न सिर्फ प्रेरित करते हैं, बल्कि उन्हें जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने और असफलताओं से डरने की बजाय उन्हें सीख में बदलने की राह भी दिखाते हैं।
