मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं, आपदा प्रबंधन कार्यों और मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए कुल ₹210 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की हैं।
मुख्य स्वीकृतियां
1. आपदा प्रबंधन और राहत कार्य
71 बोलेरो वाहन की खरीद के लिए ₹7.24 करोड़ स्वीकृत।
आपदा में राहत एवं बचाव कार्यों के सफल संचालन हेतु ये वाहन राज्य भर में तैनात होंगे।
2. पंतनगर एयरपोर्ट और सड़क विकास
पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए एन.एच.-109 के लगभग 7 कि.मी. लंबाई के पुनः संरेखण हेतु ₹188.55 करोड़ स्वीकृत।
3. मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित कार्य
कुल ₹14 करोड़ से अधिक की योजनाओं की स्वीकृति।
पिथौरागढ़ जिले:
- धारचूला: हरकोट से थामडी कुण्ड एवं जलथ से फगुनी उड्यार तक सम्पर्क मार्ग – ₹88.76 लाख
- दोबाटा से मर्ताली तक 3.02 कि.मी. मोटर मार्ग – ₹84.12 लाख
- डीडीहाट (ग्राम नैनीपातल से भगवती मंदिर तक सी.सी. मार्ग) – ₹45.74 लाख
चंपावत जिले:
- औद्यानिकी विकास (नाबार्ड मद) – ₹98.18 लाख
- पूर्णागिरी तहसील में मिनी विकास भवन/बार भवन – ₹533.79 लाख
- देहरादून जिले (चकराता): ग्राम पंचायत काण्डी, चामा, गाता में सार्वजनिक टीन शेड निर्माण – ₹55.95 लाख
- उधम सिंह नगर (खटीमा): 300 हैंडपंप की स्थापना – ₹499.65 लाख
4. बाढ़ सुरक्षा कार्य
नारसन (मुकीमपुर) में भारत ऑयल एंड वेस्ट मैनेजमेंट फैक्ट्री के पास सोलानी नदी के बाएँ किनारे पर दो स्पर निर्माण (सी.सी.) – ₹24.37 लाख
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इन स्वीकृतियों का उद्देश्य राज्य में सुदृढ़ आपदा प्रबंधन, बुनियादी ढांचे का विकास और जनता के जीवन स्तर में सुधार सुनिश्चित करना है। इन परियोजनाओं से सड़कों, जल संरचनाओं और सार्वजनिक सुविधाओं को मजबूती मिलेगी तथा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सुविधाओं की गुणवत्ता बढ़ेगी।
