दिल्ली शराब नीति मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है।
अदालत ने अपने आदेश में कहा कि सीबीआई की चार्जशीट में कई खामियां थीं और प्रस्तुत साक्ष्य किसी व्यापक साजिश या आपराधिक मंशा को साबित नहीं करते। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि आबकारी नीति के निर्माण और क्रियान्वयन में “कोई व्यापक साजिश या आपराधिक इरादा” नहीं पाया गया।
फैसला सुनते ही अरविंद केजरीवाल भावुक हो गए। उन्हें संभाल रहे मनीष सिसोदिया की आंखें भी नम हो गईं।
दिल्ली शराब नीति केस: पूरी टाइमलाइन
- अक्टूबर 2023:
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केजरीवाल को पहला समन जारी किया। - 2 नवंबर 2023:
केजरीवाल ने पहले समन पर पेश न होकर मध्य प्रदेश के सिंगरौली में रैली की। - दिसंबर 2023:
दूसरा समन भी अनदेखा किया, इसे “अवैध और राजनीतिक” बताया। - जनवरी 2024:
तीसरा समन भी नजरअंदाज, केंद्र सरकार पर साजिश का आरोप। - 18 जनवरी 2024:
ईडी ने चौथा समन जारी किया। - 2 फरवरी 2024:
पांचवें और छठे समन का भी पालन नहीं किया। - 16 मार्च 2024:
सत्र न्यायालय ने समन का पालन न करने के मामले में जमानत दी। - 21 मार्च 2024:
दिल्ली हाई कोर्ट में समन को चुनौती, राहत से इनकार।
उसी दिन सुप्रीम कोर्ट में अपील। - 21 मार्च 2024:
नौ समन में पेश न होने के बाद ईडी ने केजरीवाल को गिरफ्तार किया। - 10 मई 2024:
Supreme Court of India ने 1 जून तक अंतरिम जमानत दी। - 2 जून 2024:
केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया। - 20 जून 2024:
नियमित जमानत मिली। - 21 जून 2024:
दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत पर रोक लगा दी। - 26 जून 2024:
Central Bureau of Investigation (सीबीआई) ने गिरफ्तार किया। - 5 सितंबर 2024:
सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा। - 13 सितंबर 2024:
सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली। - 22 जनवरी 2026:
दिल्ली अदालत ने ईडी के दो मामलों में बरी किया। - 27 फरवरी 2026:
राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल और अन्य आरोपियों को क्लीन चिट दे दी।
इस फैसले के साथ ही लंबे समय से चल रहे दिल्ली शराब नीति विवाद में एक बड़ा कानूनी अध्याय समाप्त हो गया है। अब राजनीतिक और कानूनी हलकों में इस निर्णय के दूरगामी प्रभावों पर चर्चा तेज हो गई है।
