वॉशिंगटन। अमेरिका में अपनी पत्नी की हत्या कर फरार हुए भारतीय नागरिक भद्रेश कुमार चेतनभाई पटेल पर अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने इनाम बढ़ाकर 10 लाख डॉलर (करीब 9.2 करोड़ रुपये) कर दिया है। इससे पहले इस पर 2.5 लाख डॉलर (करीब 2.3 करोड़ रुपये) का इनाम घोषित था।
35 वर्षीय भद्रेश कुमार को वर्ष 2015 में अपनी पत्नी पलक पटेल की हत्या के मामले में आरोपी बनाया गया था। घटना मैरीलैंड राज्य के हैनोवर इलाके में हुई थी, जहां दोनों एक डोनट की दुकान में नाइट शिफ्ट में काम करते थे। यह दुकान भद्रेश के एक रिश्तेदार की बताई जाती है।
पुलिस के अनुसार 12 अप्रैल 2015 की रात करीब 12 बजे से पहले भद्रेश ने दुकान के पिछले कमरे में अपनी 21 वर्षीय पत्नी पलक पर किसी भारी वस्तु से हमला किया और उस पर चाकू से कई वार किए। हत्या के बाद वह दुकान के पीछे के दरवाजे से फरार हो गया।
कुछ देर बाद जब एक ग्राहक दुकान पर पहुंचा और काफी देर तक किसी ने ऑर्डर नहीं लिया, तो उसे शक हुआ। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर दुकान के पिछले हिस्से में पलक पटेल का शव बरामद हुआ।
जांचकर्ताओं के मुताबिक हत्या के बाद भद्रेश सड़क पार कर अपने अपार्टमेंट गया, जहां से उसने कुछ कपड़े और नकदी ली और टैक्सी से न्यू जर्सी के न्यूआर्क इलाके पहुंच गया। टैक्सी उसे न्यूआर्क लिबर्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित एक होटल तक ले गई। वह रात करीब 3 बजे होटल में बिना किसी सामान के चेक-इन किया और सुबह करीब 10 बजे चेक-आउट करने के बाद होटल की शटल
