दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए शीतलहर (Cold Wave) का अलर्ट जारी कर दिया है। राजधानी दिल्ली में दिन की शुरुआत भले ही धूप के साथ हुई हो, लेकिन रात में तापमान गिरकर 11°C तक पहुंच गया, जिससे लोगों को ठिठुरन महसूस हुई।
20 नवंबर 2025 की रात दिल्ली में ठंड काफी बढ़ गई।
- न्यूनतम तापमान: 9°C–11°C
- अधिकतम तापमान: 24°C–27°C
ठंडी हवाओं के कारण NCR क्षेत्र में सुबह और रात दोनों समय ठंड का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है।
मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए शीतलहर की चेतावनी जारी की है, जिनमें शामिल हैं—
मध्य प्रदेश, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, पूर्वी राजस्थान
उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में भी कड़ाके की ठंड रिकॉर्ड हो रही है। राजस्थान के सीकर में 5.5°C तापमान दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमानों में से एक है।
- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में तापमान 6°C से नीचे
- हिमाचल और पंजाब के कई क्षेत्रों में तापमान 7–10°C
उत्तर भारत ठंड से जूझ रहा है, वहीं दक्षिण भारत में भारी बारिश और तेज आंधी का खतरा बढ़ गया है।
इन राज्यों में भारी बारिश होगी
तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, माहे, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह
इन इलाकों में 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया है कि 21 नवंबर से बंगाल की खाड़ी में बने Cyclonic Circulation का प्रभाव बढ़ेगा।
- हवा की रफ्तार 35–45 km/h से बढ़कर 55 km/h तक हो सकती है।
- निकोबार द्वीपसमूह में बहुत भारी बारिश (7–20 cm)
- अंडमान द्वीपसमूह में भारी बारिश (7–11 cm) का अनुमान है।
तेज हवाओं और उंची समुद्री लहरों के चलते अंडमान सागर में मछुआरों को न जाने की सलाह दी गई है। नावों को अत्यधिक सावधानी से चलाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
