मुंबई:
बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया और एक्टर वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की खबरें सामने आई हैं। फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने आपसी सहमति से शांति के साथ अलग होने का फैसला लिया है। हालांकि, अब तक ब्रेकअप की असली वजह सामने नहीं आई है।
हाल ही में मुंबई में हुए सिंगर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट के दौरान तारा सुतारिया स्टेज पर नजर आई थीं। उनकी एपी ढिल्लों के साथ कैमिस्ट्री को देखकर लोग हैरान रह गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वीर पहाड़िया नाराज नजर आए।
बाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी ने उस वीडियो का अनएडिटेड वर्जन शेयर किया। वीर पहाड़िया ने इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा –
“सच हमेशा जीतता है।”
वहीं तारा सुतारिया ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि उनके खिलाफ पेड पीआर, एडिटेड वीडियो और झूठ फैलाया जा रहा है। उन्होंने साफ किया कि इस पूरे मामले में कई बातें गलत तरीके से पेश की गई हैं।
करीना कपूर के कजिन आदर जैन से ब्रेकअप के बाद तारा और वीर ने जुलाई 2025 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। दोनों अक्सर साथ नजर आते थे और फैंस के बीच यह कपल काफी पॉपुलर था।
अब इनके अलग होने की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया है, हालांकि दोनों ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
