देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में पंचांग टेबल कैलेंडर ‘उत्तराखंड की मिट्टी से- नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’ का विमोचन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पंचांग कैलेंडर में तिथि, वार, पक्ष, मास, पर्व और विशेष दिनों की जानकारी के साथ पारंपरिक त्योहारों और व्रतों को भी दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
मुख्यमंत्री ने कैलेंडर की संकल्पना के लिए उनके मीडिया समन्वयक मदन मोहन सती की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से आमजन को न केवल पंचांग संबंधी जानकारी मिलेगी, बल्कि राज्य की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर भी मिलेगा।
इस पंचांग टेबल कैलेंडर में राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी नीतियों के साथ-साथ मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण और दूरदर्शी निर्णयों को भी शामिल किया गया है।
कार्यक्रम में मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष गोविन्द सिंह, दीप कोश्यारी और किशोर भट्ट सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
